CM Corner

कांग्रेस विधायक के भाइयों पर आरोप, CM धामी ने पीड़ित परिवार से बात कर SSP को दिए निर्देश

Ad

Uttarakhand News | CM Pushkar Singh Dhami | Viral Audio Case : उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र से जुड़े कथित वायरल ऑडियो मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने बालक राम की बेटी दीक्षा से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद और सुरक्षा का भरोसा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम धामी ने एसएसपी को मामले की गंभीरता से जांच करने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति या परिवार को डर के माहौल में रहने के लिए मजबूर नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उसे न्याय दिलाने के लिए जरूरी सहयोग करेगी।

क्या है वायरल ऑडियो का मामला?

सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि इसमें कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह तथा राजपाल सिंह से जुड़े लोगों की बातचीत में बालक राम के परिवार और उनकी बेटियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और धमकी दी गई।

ऑडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने भी पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कराने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 अक्टूबर को भी इस कथित वायरल ऑडियो को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ऑडियो की जांच जरूरी है। अब उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिया है और पुलिस अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल मामले में वायरल ऑडियो की सत्यता और उसमें कही गई बातों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top