Dehradun News

उत्तराखंड सरकार को आढ़े हाथों लेने आए कांग्रेस विधायक ने प्रेस वार्ता में सुना दी रामकथा

उत्तराखंड सरकार को आढ़े हाथों लेने आए कांग्रेस विधायक ने प्रेस वार्ता में सुना दी रामकथा
Ad

देहरादून: प्रदेश में चुनावों का माहौल है। हर पार्टी अपनी दावेदारी पेश करने के लिए कुछ ना कुछ हथकंडे अपना रही है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड दौरे पर आए फरीदाबाद के पार्टी विधायक पंडित विजय नीरज शर्मा की प्रेस वार्ता बुलाई। कांग्रेस को भी नहीं पता था कि ये प्रेस वार्ता काफी चर्चा का विषय बन जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल कांग्रेस भवन में फरीदपुर विधायक की प्रेस वार्ता बुलाई तो भाजपा सरकार पर धाबा बोलने के लिए थी। मगर यहां तो मंजर कुछ और ही नजर आए। हुआ ये कि सरकार पर हमला बोलने आए विधायक रामकथा सुनाने लगे। बोले मैं किसी पर प्रहार नहीं करता हूं।

यह भी पढ़ें: JCP चलाएगी भ्रष्टचारियों पर JCB,भावना पांडे ने हल्द्वानी से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

यह भी पढ़ें: चुनिंदा ढाबों पर ही रुकेंगी दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें,वरना चालक और परिचालक पर लगेगा जुर्माना

कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा प्रेस वार्ता के सूत्रधार प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत और अच्छी तादाद में मीडिया कर्मी मौजूद थे। सरकार पर तीखा प्रहार होगा, ये सोच कर सबने कान लगा रखे थे। मगर अचंभा तब हुआ जब फरीदपुर विधायक ने रामकथा सुनानी शुरू कर दी।

रामायण के कुछ प्रसंग सुनाने के बाद मीडिया के सवालों ने उन्हें घेरना चाहा। वार्ता का मुख्य उद्देश्य पूछने पर विधायक ने कहा कि मैं किसी पर भी प्रहार नहीं करता हूं। जहां भी जाता हूं, कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में जरूर जाता हूं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कैंसर से भी गंभीर बीमारी से जूझ रही है 7 महीने की मासूम अक्षिता,आइए मिलकर करें मदद

यह भी पढ़ें: पूर्व CM हरीश रावत को ट्विटर ने किया ब्लॉक,बोले मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है

इसके बाद ये भी कहा कि मेरी रामकथा अगर पसंद आई तो बहुत अच्छी बात है, दोबारा बुला लेना। नहीं पसंद आई तो तुलसीदास लिखकर गए हैं, जाकी रही भावना जैसी। बता दें कि इस घटनाक्रम के बाद आयोजक भी परेशान व हैरान नजर आए।

पंडित विजय नीरज शर्मा ने कहा कि वह सतपाल महाराज से मुलाकात करके आए हैं, क्योंकि वह संत हैं। इसके बाद सरकार पर उन्होंने बस ये कहा कि बार-बार मुख्यमंत्री बदलने से राज्य का बदलाव नहीं होगा। इनको सद्बुद्धि आए। साथ ही कहा कि प्रदेश को अंगद के पैर की तरह मजबूत कांग्रेस पार्टी की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: मुंबई और बंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू, दो घंटे में पूरा होगा सफर, पूरी खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं सफलता, भारत ने चांद पर भी ढूंढ निकाला पानी, देहरादून में विश्लेषण जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top