Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी परिवर्तन यात्रा:कांग्रेस ने दिखाया दम, हरीश रावत ने किए कई ऐलान

Ad

हल्द्वानी: शनिवार को हल्द्वानी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान युवा से लेकर बुजुर्ग कांग्रेस समर्थन सड़कों पर दिखाई दिए। युवाओं ने भी बाइक रैली निकाली । कांग्रेस ने इस यात्रा के माध्यम से अपना चुनावी बिगुल बजा दिया है। इस यात्रा से वह अपना, एकजुटता और समर्थन दिखाकर राज्य में सत्ता परिवर्तन की तैयारी कर रही है। इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भी मौजूद रहे। वहीं हल्द्वानी विधानसभा में कांग्रेस के सभी बड़े चेहरे अपने समर्थकों के साथ मैदान पर उतरे। कांग्रेस ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस ने जनता से वादा किया है कि साल 2022 में सत्ता में आने के बाद हर परिवार को 200 रुपये प्रति माह सिलिंडर में सब्सिडी, पहले साल 100 यूनिट और दूसरे साल से 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इसके अलावा, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी कांग्रेस के सत्ता में आने पर दिया जाएगा।

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार केवल अपना फायदा कर रही है। मोदी शासन में कारोबार करना ही नहीं, खाना-पीना और बोलना भी खतरे में पड़ गया है। जो लोग महंगाई की बात करते थे उनकी सत्ता में महंगाई आसमान छू रही है। डीजल, पेट्रोल, गैस, दालें और खाद्य तेल खरीदने में ही आम व्यक्ति की सैलरी निकल जा रही है।

गरीबों को राशन देने की योजना को जो सरकार खत्म करना चाहती है उसका विजन क्या होगा ये समझा जा सकता है। जो कार्य कांग्रेस ने विकास के लिए किया है उसकों बंद किया जा रहा है। साल 2014 से अभी तक कई कंपनियों का निजीकरण कर दिया गया है। हरीश रावत ने कहा कि साल 2022 विधानसभा चुनाव में जनता को कांग्रेस की सरकार को विजय नहीं बनाना है बल्कि लोकतंत्र को जीताना है।

भाजपा सरकार में किसान लुट रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर उनका शोषण हो रहा है। देश कर्ज में डूब रहा है और जनता के सामने फेक डाटा रखा जा रहा है। उत्तराखंड में शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को देखने वाला कोई नहीं है। पीएम जनता की नहीं बल्कि अपनी मन की बात में व्यस्त हैं। उत्तराखंड में भाजपा ने एक काम किया है। पिछले 4 साल में तीन सीएम बदले हैं। इस मामले में वह सबसे आगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top