Uttarakhand News

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा

Ad

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बयान बाजी का दौर जारी है। हार की जिम्मेदारी लेते हुए उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनावों में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि नतीजे वाले दिन ही वह पद से इस्तीफा देना चाहते थे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मंगलवार को हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा। इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया। कांग्रेस को विधायनभा चुनाव में 19 सीट मिली थी। इस बारे में कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top