Election Talks

इन 17 सीटों पर कांग्रेस ने नहीं की दावेदारों की घोषणा, सभी पर है भाजपा का कब्जा

Ad

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली चाल चल दी है। शनिवार देर रात कांग्रेस ने अपने 53 उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस की लिस्ट को लेकर काफी वक्त से इंतजार चल रहा था क्योंकि उत्तराखंड में कांग्रेस उन दलों में शामिल है जिसने उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया को सबसे पहले शुरू किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 11 सीट मिली थी और इस हार को पीछे छोड़ते हुए कांग्रेस 2022 में बहुमत हासिल करने के प्लान के तहत फूंक फूंक कर चुनावी मैदान पर कदम रख रही है।

कांग्रेस ने 17 विधानसभा सीट फिलहाल अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए और इन सीटों को लेकर मंथन अभी भी जारी है हालांकि इन सभी सीटों पर साल 2017 में भाजपा के उम्मीदवारों को जीत मिली थी।

इन सीटों पर दावेदारों की घोषणा होना बाकी

नरेंद्र नगर, टिहरी, देहरादून कैंट,डोईवाला, ऋषिकेश, ज्वालापुर,झबरेरा, रुड़की, खानपुर, सल्ट, लालकुआं, कालाढूंगी, रामनगर,लक्सर हरिद्वार ग्रामीण, चौबट्टाखाल लैंसडाउन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top