Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: कांग्रेस ने चला राहुल गांधी वाला दांव, चुनावी साल में “हाथ से हाथ जोड़ो” यात्रा

Ad

हल्द्वानी: नगर में कांग्रेस ने ठीक उसी तरह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया है, जिस तरह राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। राहुल गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए कांग्रेस के विजन को लोगो के बीच ले जाने हेतु विधायक ने शंखनाद कर दिया है। उनका मकसद राज्य व केंद्र सरकार की विफलताओं को लोगो के बीच लेकर जाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इस मौके पर यात्रा प्रभारी अजय कुमार लल्लू नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश समेत नैनीताल जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी अजय कुमार लल्लू का कहना है कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को मंत्र मानकर ही शुरू हुई है। हम भी राहुल गांधी की तरह एकजुटता का संदेश देंगे।

इसके अलावा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी कहा कि हाथ से हाथ जोड़ यात्रा उन ताकतों को जवाब है, जो जनता की आवाज को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम जनता के साथ मिलकर राज्य व केंद्र सरकार को दिखाना चाहते हैं कि भारत की जनता एकजुट है। उन्होंने सरकार पर युवाओं के साथ छल करने का आरोप लगाया है।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा जनता की आवाज बनकर उभरेगी। हम धरातल पर रहकर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि हल्द्वानी के लोगों ने साल 2022 विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश को विधायक बनाया था। आगामी लोकसभा चुनाव (2024) और निकाय चुनावों (2023) के मद्देनजर भी इस यात्रा को एक तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top