Nainital-Haldwani News

सुमित हृदयेश ने कहा आम आदमी पार्टी B टीम बनकर उत्तराखंड आ रही है-वीडियो

Ad

हल्द्वानी:विधानसभा चुनाव की तैयारी में राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। जनता को अपनी ओर करने के लिए तमाम वादे किए जा रहे हैं। साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कई नए दल भी हिस्सा लेने का मन बना चुके हैं। पिछले कुछ वक्त से आम आदमी पार्टी सुर्खियों में है। 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा वह चुनाव से पहले उत्तराखंड की जनता से कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा आम आदमी पार्टी कई मंचों से बोल चुकी है कि उत्तराखंड में मुकाबला भाजपा और उसके बीच है। कांग्रेस रेस में शामिल नहीं है। आप के इस बयान का पलटवार कांग्रेस युवा नेता सुमित हृदयेश ने किया है। हल्द्वानी विधानसभा सीट से सुमित हृदयेश एक बड़े दावेदार हैं। हल्द्वानी लाइव के साथ हुए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आप बी टीम बनकर उत्तराखंड आई है। उत्तराखंड में उनका कोई आधार नहीं है। वह दूसरे दलों में असंतुष्ट लोगों को अपनी ओर करेंगे और चुनाव लड़ेंगे।

सुमित हृदयेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार है। कांग्रेस हमेशा से ही जनसरोकार की राजनीति करती है। हम युवाओं के बीच पहुंच रहे हैं। पिछले पांच सालों में 57 विधायकों की भाजपा सरकार युवाओं को भविष्य का मैप दिखाने में कामयाब नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में युवा बेहद अहम रोल अदा करने वाले हैं। 18-35 साल के वोटर्स की तादत काफी है।

इस दौरान सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी पार्टी भूमि कानून का समर्थन करती है। स्वर्गीय एनडी तिवारी जी की सरकार ने जैसा भूमि कानून उत्तराखंड को दिया था, हम उसका समर्थन करते हैं। हमारी भूमि हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भेदभाव की राजनीति नहीं की है। हल्द्वानी की पूर्व विधायका स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश ने इसका उदाहरण जनता को दिया था। उनके दरवाजे हर वक्त जनता की सेवा में खुले रहते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top