Nainital-Haldwani News

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने बताया भाजपा सरकार को विफल, कहा कांग्रेस ही जीतेगी 2022 का चुनाव

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों जमकर चुनाव की तैयारियों में जुट चुके हैं। साथ ही दोनों पक्षों के नेता एक दूसरे की विफलताओं को गिनाने का कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इधर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं के चलते वर्ष 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

इससे पूर्व वर्ष 2021 में बीजेपी में बड़ा भूचाल आने वाला है। भाजपा के तमाम नेता व विधायक उनके संपर्क में है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा के तमाम नेता उनसे वार्ता में लगे हैं। जिसके लिए पार्टी हाईकमान की हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है। शुक्रवार को वरिष्ठ नेता से बातचीत भी हुई है।

यह भी पढ़े:रोडवेज बस और दफ्तर के अंदर उड़ा रहे थे हुक्के का धुआं, चालक सहित तीन कर्मचारी बर्खास्त

यह भी पढ़े:उत्तराखंड सेना भर्ती: फर्जी दस्तावेज़ दिखाए तो अफसरों ने यूपी के 50 युवकों को खदेड़ा

इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सबकुछ सही रहा तो वर्ष 2021 में भाजपा में बड़ा भूचाल आना तय है। कहा बड़ी संख्या में भाजपा विधायक व नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। उत्तराखंड के लोग भी कांग्रेस को वापस लाने के लिए अपना मन बना चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। भाजपा के तमाम नेता पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं। अगली बार कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ काम कर रही है। मजबूती के लिए बूथ स्तर पर काम किया जा रहा है।

इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि अभी उनको इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। मगर इंदिरा हृदयेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो जरूर किसी आधार पर यह कहा होगा। जब नेता प्रतिपक्ष के बयान पर प्रीतम सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे संपर्क में अभी तक कोई भी भाजपा का नेता नहीं है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में आगे, हल्द्वानी की मेघा बनी भारतीय वायु सेना में अफसर

यह भी पढ़े:ये हुई ना बात…उत्तराखंड में 93 साल की महिला ने दी कोरोना को मात, बनाया रिकॉर्ड

To Top