Uttarakhand News

उत्तराखंड में भाजपा को लगा झटका, विधानसभा की दो सीटें गंवाई

Ad

Uttarakhand Updates: लोकसभा चुनाव में भाजपा ने भले ही उत्तराखंड की सभी पांचो सीट जीती थी लेकिन अगले असाइनमेंट में उसे झटका लगा है l उत्तराखंड में मंगलौर और बद्रीनाथ में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है। चमोली बद्रीनाथ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने भाजपा के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी को हराया तो दूसरी तरफ मंगलौर में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन को जीत मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

निकाय चुनाव से पहले उपचुनाव में जीत कांग्रेस के लिए माहौल बनाने का बड़ा काम कर सकती है। दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को पिछले के मुकाबले कम सीट मिली थी और अब उप चुनावों में मिली हार ने उसे कमजोरी का आंकलन करने पर मजबूर कर दिया है। इसके अलावा भाजपा खेमे में दूसरे दलों से भी राजनेताओं का आना-जाना लगा रहा है और कइयों का भी मानना है कि इससे उसकी लोकप्रियता का ग्राफ घटा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top