Uttarakhand News

कोरोना के चलते तीन लोगों की मौत, तीन इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित,बंद रहेगी आवाजाही

Ad

कोरोना के चलते तीन लोगों की मौत, तीन इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित,बंद रहेगी आवाजाही

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के मामले राज्य में लगातार बढ़ रहे हैं। मैदानी जिलों के अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद अब दोबारा से कंटेनमेंट जोन बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ वक्त पहले हल्द्वानी में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद कॉलोनियों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। पिथौरागढ़ में भी बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने तीन इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट घोषित किया है। इस लिस्ट में सिल्थाम, गांधी चौक, नया बाजार शामिल हैं। बता दें कि जिला मुख्यालय में एक ही दिन में कोरोना वायरस के चलते तीन मरीजों की मौत हो गई। जिले में कोरोना वायरस से दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या 46 हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

कंटेनमेंट जोन को लेकर सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि जिला में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो को देखते हुए डीएम ने एक से तीन जनवरी तक नगरीय क्षेत्र पिथौरागढ़ के सिल्थाम से गांधी चौक बाजार एवं पूर्ण नया बाजार को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। तीन दिनों तक आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर क्षेत्र पूर्ण रूप से सील रहेगा। आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। क्षेत्र में रहने वाले सभी लोग होम क्वारंटीन का पालन करेंगे।

बता दें कि उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 304 नये मामले सामने आये जबकि पांच और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 304 नये मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90920 हो गयी। बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से सर्वाधिक 108 मामले नैनीताल जिले में सामने आए जबकि देहरादून में 99 और ऊधमसिंह नगर में 25 नये मरीज मिले। बृहस्पतिवार को प्रदेश में पांच और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1509 हो गई। बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में बृहस्पतिवार को 539 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 83506 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 4719 है। प्रदेश में कोविड-19 के 1186 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top