Entertainment

इंडियन आइडल 12: सवाई भट्ट ने गरीबी को लेकर बोला झूठ, फैन्स ने किया दावा

Ad

मुंबई: इंडियन आइडल 12 में कंटेस्टेंट्स के इंट्रो राउंड में पहुंचे सवाई भट्ट ने बताया था कि वह एक गरीब परिवार से हैं और उनका बचपन बहुत गरीबी और संघर्ष में बीता है। अब इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो मालूम नहीं। क्योंकि कहा जा रहा है कि सवाई भट्ट ने गरीबी को लेकर झूठ बोला है। फैन्स के दिलों में अपनी जगह बना रहे भट्ट अब विवादों के खेरे में घिर चुके हैं। फैन्स का कहना है कि ‘इंडियन आइडल’ मेकर्स और सवाई भट्ट ने गरीबी को लेकर झूठ बोला। सवाई भट्ट की पुरानी वायरल तस्वीरें देखकर कहीं से नहीं लगता है कि वह गरीब हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:चाची और भतीजे का चक्कर,पति को संबंधों की लगी भनक तो मिलकर कर दी हत्या

यह भी पढ़े:अरविंद पांडेय को अपर जिलाधिकारी के पद से हटाया, विजिलेंस जांच भी होगी

फैन्स का कहना है कि इंडियन आइडल में बताया गया कि सवाई भट्ट इतने गरीब हैं कि कभी टीवी का रिमोट तक नहीं देखा, लेकिन पुरानी तस्वीरों में वह फैंसी सनग्लास और कपड़ों में नजर आ रहे हैं। बता दें फैन्स ने सवाई के इंस्टाग्राम पर खंगाल कर उनकी कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। हालांकि अब ये पोस्ट और तस्वीरें सवाई भट्ट के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद नहीं हैं। ऐसे में पुख्ता तौर पर कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

यह भी पढ़े:लड़की को पाने के लिए तांत्रिक की ली मदद,प्यार नहीं मिलने पर मौत के घाट उतारा

यह भी पढ़े:देहरादून पहुंचने वाले युवाओं को राहत,पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा पांच किलो का छोटू सिलेंडर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top