Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में अनोखी प्रेसवर्ता, अरविंद पांडे की दावेदारी का जिक्र हुआ तो शुरू हुआ बखेड़ा

Ad

हल्द्वानी: सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली आकृति समिति ने प्रेस वार्ता बुलाकर गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे को नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से संसद का प्रत्याशी बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा और इसी मामले में उनके द्वारा हल्द्वानी में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई जिसमें विवाद हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी में आकृति सोसाइटी द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सामने ही हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने वाली समिति पत्रकारों के सवालों के जवाब ही नहीं दे पाई और उनको इस बारे में भी जानकारी नहीं थी कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाए जाने के पीछे उद्देश्य क्या है, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से दावेदारी प्रस्तुत की गई, जिसके बाद पदाधिकारी आपस में ही उलझ गए।

मीडिया के सवाल पूछने के बाद कई पदाधिकारी मौके से गायब हो गए, जब अलग-अलग पदाधिकारियों से पूछा गया तो पता चला की आकृति सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि उनको गुमराह करके यह प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकृति सोसाइटी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा विधायक अरविंद पांडे की लोकसभा दावेदारी को लेकर रणनीति बनाई गई थी जबकि समिति की उपाध्यक्ष ममता बिष्ट का कहना है कि वह कट्टर कांग्रेसी है। बीजेपी को किसी भी कीमत पर सपोर्ट नहीं कर सकती ऐसे में समिति के ही कुछ लोगों ने यह बखेड़ा खड़ा किया है फिलहाल सामाजिक कार्यों में आगे रहने वाली आकृति सोसाइटी द्वारा बुलाई गई इस अजीबोगरीब प्रेस कॉन्फ्रेंस से शहर में चर्चा में शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top