Nainital-Haldwani News

कमाई के मामले में कॉर्बेट ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, देश ही विदेशी मेहमानों को भी पंसद आ रहा है रामनगर

Ad

Record income of corbett national park this year:– उत्तराखंड राज्य विश्व भर में अपने पर्यटन के कारण प्रसिद्ध है। राज्य के कई क्षेत्र जैसे कि मसूरी, नैनीताल आदि अपनी खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य के कारण लोगों का मन मोह लेते हैं। नेशनल पार्क और सेंचुरी में भी, उत्तराखंड राज्य पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश में स्थित देश का पहला नेशनल पार्क जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भी पर्यटन गतिविधियों के कारण हर साल रिकॉर्ड बनाते आ रहा है। इस साल भी कॉर्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों की पहली पसंद बनते हुए आय के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक कॉर्बेट पार्क को पिछले साल की तुलना में इस बार 10.32 करोड रुपए की अधिक आय प्राप्त हुई है।

बताते चलें कि अक्टूबर में उत्तराखंड शासन ने कॉर्बेट पार्क में नाइट स्टे का दोगुना व डे विजिट का तीन गुना शुल्क बढ़ा दिया था, जिस कारण विभाग के राजस्व में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कॉर्बेट से जारी आंकड़ों के मुताबिक कॉर्बेट पार्क में वित्तीय वर्ष में 331375 भारतीय, 9051 विदेशी पर्यटक मिलाकर कुल 340426 पर्यटक कॉर्बेट घूमने पहुंचे थे। इन पर्यटकों से विभाग को 23.46 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

उत्तराखंड राज्य का कॉर्बेट नेशनल पार्क बाघों की अत्यधिक जनसंख्या के कारण काफी प्रसिद्ध है। नेशनल पार्क में डे सफारी और पर्यटन जोन, नाइट स्टे के लिए ज्यादातर फुल ही मिलते हैं। हालांकि बिजरानी, दुर्गा देवी, गिरिजा पर्यटन जोन भी 30 जून से 15 अक्टूबर तक बरसात की वजह से बंद थे। बरसात के सीजन में केवल ढेला व झिरना पर्यटक जोन ही पर्यटकों के लिए खुले रहे। इसके बाद भी राज्य और विभाग को पर्यटन गतिविधियों के कारण काफी मुनाफा देखने को मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top