Nainital-Haldwani News

कॉर्बेट में नाइट स्टे को लेकर आया नया अपडेट, अब दो-दो दिन की होगी एडवांस बुकिंग

Ad

Uttrakhand Corbett park booking update:- उत्तराखंड के मशहूर नेशनल पार्क कॉर्बेट में बुकिंग को ले कर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रामनगर में स्थित कॉर्बेट पार्क में अब 1 जून से 14 जून तक नाइट स्टे को आने वाले पर्यटकों के लिए बुकिंग वेबसाइट हर दो-दो दिन के लिए खुलेगी। इससे पहले यह बुकिंग वेबसाइट सामान्यतः 45 दिन तक के लिए खोली जाती थी। परंतु मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने अब ये निर्णय बदल दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मानसून में सुविधा के लिए लिया निर्णय

बताते चलें कि कॉर्बेट पार्क के ढिकाला क्षेत्र में वन विश्रामगृह के अलावा बिजरानी, सुल्तान, ढैला, झिरना में पर्यटकों द्वारा नाइट स्टे की बुकिंग एडवांस में अगले 45 दिन तक के लिए की जा सकती थी। लेकिन, क्योंकि जून से मानसून सीजन का शुरू होना बताया जा रहा है, ऐसे में कभी भी बारिश होने पर पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग को नाइट स्टे अचानक स्थगित करना पड़ता है। इस दुविधा से बचने के लिए कॉर्बेट प्रशासन के अधिकारियों ने विभागीय वेबसाइट को जून से 14 दिन के लिए दो-दो दिन की एडवांस बुकिंग के लिए खोलने का निर्णय लिया है।

बुकिंग के लिए इन दिनों खुलेगी वेबसाइट

आपको बता दे की कॉर्बेट पार्क में एक वह 2 जून को नाइट से को आने वाले पर्यटकों के लिए बुकिंग वेबसाइट 30 में को खुलेगी। इस ही तरह 3 व 4 जून को आने वालों के लिए वेबसाइट 1 जून को, 5 व 6 जून के लिए 3 जून को, 7 व 8 जून के लिए 5 को, 9 और 10 जून के लिए 7 जून को, 11 और 12 जून के लिए 9 को और 13 और 14 जून के लिए 11 जून को वेबसाइट खोली जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top