Uttarakhand News

उत्तराखंड में किशोरी को भगा ले गया युवक, CCTV में कैद हुई वारदात

Ad

Haridwar news: उत्तराखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। जहां उत्तराखंड में एक किशोरी घर में रखी पचास हजार की नकदी लेकर लापता हो गई है। किशोरी की दादी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पौत्री को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। ( Grand mother filed a missing report for her grand daughter )

ADVERTISEMENTS Ad

50 हजार की नकदी भी ले गई

बता दें कि मामला हरिद्वार के लक्सर का है। जहां किशोरी की दादी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पौत्री को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। तो वहीं किशोरी घर में रखी पचास हजार की नकदी भी उठाकर अपने साथ ले गई है। दादी का कहना है कि यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी दिखाई दे रहा है। किशोरी की दादी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और सीसीटीवी की मदद से उसकी तालाशी की जा रही है। ( Grand mother filed a missing report for her grand daughter in laksar )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top