Uttarakhand News

उत्तराखंड में 28923 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई, 90 प्रतिशत के पास पहुंचा रिकवरी दर

Ad

देहरादून:उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार कम हो रहे हैं। रविवार को राज्य में 1226 नए मामले आए। वहीं इस बीमारी के चलते 32 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 1927 लोग ठीक भी हुए हैं। अब प्रदेश में 30357 एक्टिव केस ही मौजूद। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 241, हरिद्वार में 159, नैनीताल में 59 पौड़ी गढ़वाल में 100, पिथौरागढ़ में 276, रुद्रप्रयाग में 50, टिहरी गढ़वाल में 94, ऊधम सिंह नगर में 89, उत्तरकाशी में 24 चंपावत में 22 चमोली में 87 बागेश्वर में चार अल्मोड़ा में 21 मामले आए हैं। राज्य का रिकवरी रेट 87.07 प्रतिशत चल रहा है। रविवार को 28923 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई। अब तक इस बीमारी के चलते उत्तराखंड में 6401 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 328338 कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं और 285889 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top