Health

कोरोना के नए मरीजों की हुई पुष्टि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए नए आंकड़े

तीसरी लहर: उत्तराखंड सरकार का बच्चों को बचाने के लिए मास्टरप्लान जारी, SOP पर डालें नज़र
Ad

Corona Update: भारत में गुरुवार को 594 ताजा कोविड-19 संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए। पिछले दिनों सक्रीय मामलों में बढ़त के बाद देश भर से 311 नए मरीज सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 4.5 करोड़ हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जहाँ एक तरफ कोविड से मरने वालों की संख्या 5,33,327 हो गई है। वहीं सुबह 8 बजे के डाटा अपडेट में केरल से तीन कर्नाटक से दो और पंजाब से एक मरीज की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है। यानि 6 नए मरीज़ कोविड संक्रमण के कारण जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे हैं।

भारत में अब तक 4 करोड़ 44 लाख से ज़्यादा लोग सफलतापूर्वक कोविड मुक्त हुए हैं। जिससे भारत का राष्ट्रीय पुनर्प्राप्ति दर (रिकवरी रेट) 98.

81 प्रतिशत है और मृत्यु दर मात्र 1.19 प्रतिशत। देखने और कहने में छोटा लगने वाले इस आंकड़े ने देश के हर कोने में अपना प्रभाव छोड़ा है। जिससे अभी भी कई परिवार उभरने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर नज़र डाली जाए तो अब तक 220 करोड़ से ज़्यादा लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ है।

कोविड के नए वैरिएंट JN.1 की एंट्री के साथ कोरोना का वह भयानक दौर लौटता नज़र आ रहा है। जिससे बचाव के लिए सरकार ने उत्तराखंड समेत कई राज्यों में एडवाइजरी जारी कर दी है। कोरोना के खिलाफ युद्ध जीत चुके फ्रंटलाइन कर्मियों, डॉक्टरों और जागरूकता संस्थाओं ने वापस कमर कस ली है।

हालांकि अभी मास्क, सैनिटाइजर और लॉकडाउन पर दूर-दूर तक कोई चर्चा नहीं हो रही है। फिर भी लोगों की सुरक्षा के लिए प्राथमिक बचाव पर दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top