Dehradun News

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 23 अगस्त से शुरू,इन विधायकों को प्रवेश मिलना होगा मुश्किल

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 23 अगस्त से शुरू,इन विधायकों को प्रवेश मिलना होगा मुश्किल
Ad

देहरादून: प्रदेश में विधानसभा सत्र की शुरुआत 23 अगस्त से होने जा रही है। कोरोना के मद्देनजर सत्र को सभी नियमों की पालना के साथ संचालित किया जाना तय हुआ है। इसी क्रम में सत्र में प्रवेश लेने के लिए आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बैठक की। जिसका मकसद आगामी सत्र को लेकर की जा रही तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेना था। बैठक में इस बात पर मुहर लगी कि कोरोना महामारी के लिए बने नियमों की पालना हरसंभव तरह से की जाएगी।

तय हुआ कि प्रवेश लेने वाले समस्त सदस्यों को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। अभी वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके सदस्यों को रिपोर्ट में छूट देने पर भी सोच विचार चल रहा है। याद रहे कि इस बार मंत्रियों व विधायकों के सहयोगियों के साथ दर्शक दीर्घा के लिए भी किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: JCP चलाएगी भ्रष्टचारियों पर JCB,भावना पांडे ने हल्द्वानी से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

यह भी पढ़ें: चुनिंदा ढाबों पर ही रुकेंगी दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें,वरना चालक और परिचालक पर लगेगा जुर्माना

विधानसभा सत्र अच्छे तरह से संचालित हो, इसलिए सोशल डिस्टैंसिंग भी अहम है। इसी कड़ी में सदस्यों की सदन के मंडप और कक्ष संख्या 107 में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। यहां पर नहीं बैठने वाले सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सदन की कार्यवाही से जुड़ेंगे।

23 अगस्त से शुरू होने जा रहे उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में प्रवेश करने से पहले सभी सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सत्र के लिए अभी विधायकों ने 762 प्रश्न लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कैंसर से भी गंभीर बीमारी से जूझ रही है 7 महीने की मासूम अक्षिता,आइए मिलकर करें मदद

यह भी पढ़ें: पूर्व CM हरीश रावत को ट्विटर ने किया ब्लॉक,बोले मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है

यह भी पढ़ें: मुंबई और बंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू, दो घंटे में पूरा होगा सफर, पूरी खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं सफलता, भारत ने चांद पर भी ढूंढ निकाला पानी, देहरादून में विश्लेषण जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top