Dehradun News

उत्तराखंड वैक्सीनेशन के लिए तैयार, राज्य भर में बनाए गए हैं 400 बूथ, हल्द्वानी भी लिस्ट में शामिल

Ad

देहरादून: राज्य में भी कोरोना टीकाकरण अभियान का आगाज 16 जनवरी से होगा। पहले दिन राज्य के 43 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया सरकार ने राज्य में 400 के करीब बूथ बनाए हैं और तीन दिन के भीतर सभी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सचिव स्वास्थ्य डॉ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य सरकार टीकाकरण अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 400 के करीब टीकाकरण केंद्र बनाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य निदेशक डॉ सरोज नैथानी ने बताया कि राज्य के बड़े जिलों में चार बूथ जबकि छोटे जिलों में दो बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। पहले दिन टीकाकरण उन्ही बूथों पर होगा जहां मॉक ड्रिल की जा चुकी है।

यह भी पढ़े:अज्ञात वाहन ने अल्मोड़ा निवासी स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, पिता की मौत,बेटे की हालत गंभीर

यह भी पढ़े:नाबालिग को पसंद नहीं आया दूल्हा तो बरेली से पहुंच गई हरिद्वार, पड़ोसी पर लगा अपहरण का आरोप

बता दें राज्य में पहले दिन 2800 से लेकर तीन हजार तक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होने की उम्मीद है। केंद्र ने एक दिन में एक बूथ पर सौ लोगों का टीकाकरण करने को कहा है। हालांकि राज्य सरकार एक बूथ पर 75 के करीब लोगों को ही टीके लगाने की योजना है। पूरे प्रदेश में 41 सेंटरों का चयन किया गया। इसमें दून मेडिकल कॉलेज और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भी शामिल हैं।

पहले चरण में 87588 हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। इसमें 2804 सरकारी और 2149 निजी अस्पतालों के हेल्थ वर्करों का डाटा तैयार किया गया। कोरोना टीका को एक निश्चित तापमान पर सुरक्षित रखने के लिए 317 कोल्ड चेन प्वाइंट का चयन किया गया। वहीं, टीकाकरण के लिए चार सौ से अधिक सेंटरों को पूरी तैयारी व व्यवस्था की गई है। 

यह भी पढ़े:उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनेंगे हजारों युवा,2500 ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

यह भी पढ़े:UPSC नतीजों में उत्तराखंड की श्वेता जोशी ने हासिल की 49 रैंक, भारतीय रेलवे में बनेंगी अधिकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top