Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस की वापसी? अब पांच जिलों की रिपोर्ट सामने आई

Ad

देहरादून: राज्य सरकार भी अब एक बार फिर कोरोना वायरस को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गई है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। साल 2020 साल 2021 का समय याद कर एक बार पुनः शासन, प्रशासन और समस्त प्रदेशवासियों को चिंता सताने लगी है। मंगलवार के आंकड़े भी कुछ खास अच्छे नहीं रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश में हर रोज आने वाले कोरोना वायरस के मामलों से यह पता लगाया जा सकता है कि संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को 5 जिलों में कुल 45 लोग संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ अब सक्रिय मामलों की संख्या 96 पहुंच गई है। सबसे अधिक खतरा देहरादून जिले में बना हुआ है। जनपद में सर्वाधिक 35 संक्रमित मरीज पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलिटिन जारी किया, जिसके मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 45 मामले सामने आए थे। यह बुलिटिन मंगलवार की शाम को जारी किया गया था। इसके अनुसार नैनीताल में छह, हरिद्वार में दो, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में 11 संक्रमित पाया गया। केंद्र सरकार ने कुरना टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश तो दिए हैं। मगर राज्य में सैंपलिंग में कोई भी तेजी नहीं आ पाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top