Uttarakhand News

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 457 कोरोना केस सामने आए

Ad

देहरादून :उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 457 नये मामले सामने आए है। इसके अलावा 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 457 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 1348 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 02 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 03.14 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।

देहरादून जिले से 193 ,हरिद्वार से 88, नैनीताल जिले से 31, ऊधम सिंह नगर से 24, पौडी से 27, टिहरी से 07, चंपावत से 06, पिथौरागढ़ से 34, अल्मोड़ा 07, बागेश्वर से 02, चमोली से 4, रुद्रप्रयाग से 1, उत्तरकाशी से 23 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top