Uttarakhand News

उत्तराखंड में सभी पुलिसकर्मियों की होगी कोरोना जांच, DGP अशोक कुमार ने जारी किया आदेश

Ad

देहरादून: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी विभाग सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी पहले से खतरे से निपटने के लिए तैया है और बाहर से आने वालों पर नजर बनाए हुए है। पौडी में 12 पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के बाद विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में उन्होंने सभी जिला प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खतरे से बचना बेहद जरूरी है और ऐसे में कोरोना जांच एकमात्र सहारा है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सभी जिला प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों को उनके अधीनस्थ नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों का रेपिड एंटीजन टेस्ट कराएंगे। अगर इस दौरान कोई संक्रमित पाया जाता है तो उनका इलाज कराया जाएगा, इस तरह से वारयस को फैलने से बचाया जा सकता है।

वहीं संक्रमित पुलिसकर्मियों व उनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग भी बेहद जरूरी है। संपर्क में आए लोगों का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस मुख्यालय में 105 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए गए, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

बता दें कि प्रधानमंत्री 4 दिसंबर को देहरादून पहुंच रहे हैं और ऐसे में समस्त अधिकारी कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर व्यस्त हैं। पीएम की सुरक्षा में तैनात सभा अधिकारी व पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top