Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में पार्षदों ने नगर आयुक्त के कार्यालय में दिया धरना

Ad

हल्द्वानी: नगर निगम में बेलगाम अधिकारियों के रवैये, पार्षदों के अधिकारों की अनदेखी और वित्तीय स्वायत्तता जैसे मुद्दों को लेकर गुरुवार को पार्षदों ने नगर निगम सभागार में एक बैठक की। बैठक में पार्षदों ने अपने अधिकारों के संरक्षण, वित्तीय अधिकार देने और सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर रणनीति तैयार की।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक के बाद सभी पार्षद नगर आयुक्त से मुलाकात करने पहुंचे…लेकिन आयुक्त के कार्यालय में मौजूद न होने पर पार्षदों में नाराज़गी भड़क उठी। विरोध स्वरूप उन्होंने नगर आयुक्त कार्यालय में ही धरना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम में अधिकारियों का रवैया तानाशाहीपूर्ण और मनमानी भरा है। करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद सहायक नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया…जिसके बाद पार्षद शांत हुए।

पार्षद इमरान, प्रीति आर्या और मुकुल बुलटिया ने कहा कि पार्षदों को सालाना 1 करोड़ रुपये का वित्तीय अधिकार मिलना चाहिए और उनका मानदेय भी तय होना चाहिए। पार्षदों ने बोर्ड बैठक में पारित प्रस्तावों को लंबे समय तक लंबित रखने पर नाराज़गी जताई और चेतावनी दी कि जल्द ही पार्षद संघ का गठन कर जनहित के मुद्दों पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पार्षद बीना चौहान, निर्मला तिवाड़ी, चंद्रप्रकाश, मोहम्मद गुफरान ने कहा कि सभी पार्षदों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा, ताकि भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि यदि ज़रूरत पड़ी तो न्यायालय का भी दरवाज़ा खटखटाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top