Dehradun News

आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू

Ad

देहरादून: आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 20 जनवरी से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार यह काउंसिलिंग 27 जनवरी तक चलेगी। हालांकि अब तक अधिकतर निजी कॉलेजों को आयुष मंत्रालय भारत सरकार से अनुमति नहीं मिली है। राज्य के सिर्फ एक ही आयुष कॉलेज को अनुमति मिल पाई है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील जोशी ने बताया कि ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो चुकी है। इस मसले पर पत्र व्यवहार किया जा रहा है। 28 फरवरी प्रवेश की अंतिम तिथि है। सम्भवत: तब तक निजी कॉलेजों की मान्यता आ जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश,शहर में लगाए जाएंगे 400 CCTV कैमरे

यह भी पढ़े:रुद्रप्रयाग की बेटी को मिला बॉलीवुड में काम,फिल्म एनीमल में नजर आएंगी तृप्ति डिमरी

बता दें कि आयुष कॉलेजों में प्रवेश नीट के माध्यम से होता है। जिन छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की होगी, वही आयुष की काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। राज्य कोटा की सीटों के लिए आयुर्वेद विश्वविद्यालय काउंसिलिंग करता है। उत्तराखंड में आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथिक (आयुष) के अंतर्गत 16 निजी कॉलेज हैं। इनमें लगभग 450 सीटें आवंटित हैं। इनमें से अभी एकमात्र होम्योपैथी कॉलेज को ही इस बार मान्यता मिल पाई है। बाकी 15 कालेजों को काउंसिलिंग शुरू होने के बावजूद आयुष मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता नहीं मिल पाई है। इससे निजी कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए छात्रों में असमंजस की स्थिति है।

यह भी पढ़े:सरकारी नौकरी की तलाश है तो ठहर जाइए, हल्द्वानी लाइव लेकर आया है बेरोज़गार युवाओं के लिए बड़ी खबर

यह भी पढ़े:कलाकारों को दूसरे राज्य जाने की ज़रूरत नहीं,नैनीताल में बनेगा ओपन थियेटर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top