Uttarakhand News

उत्तराखंड में भू-कानून को लेकर काउंटडाउन शुरू,लोगों से भी मांगे सुझाव

Ad

देहरादून: राज्य में सशक्त भू-कानून लागू करने की मांग काफी समय से चल रही है। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकारात्मक रुख भी जाहिर किया था। उच्च स्तरीय समिति को रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। अब उच्च समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली है। माना जा रहा है कि कुछ दिनों में रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि समिति की अंतिम बैठक में फैसला लिया गया है कि सरकार को सितंबर के पहले हफ्ते तक रिपोर्ट दी जाएगी। पूर्व मुख्य सचिव व समिति के अध्यक्ष सुभाष कुमार ने जानकारी दी और बताया कि सदस्यों के साथ विचार विमर्श की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिपोर्ट फाइनल हो गई है।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट का प्रिंट होना बाकी है। बता दें कि 12 से 15 पन्नों की अंतिम रिपोर्ट बुकलेट के रूप में तैयार होगी। खास बात ये है कि रिपोर्ट बनाने में समिति ने जनता से प्राप्त सुझावों की भी सहायता ली है। समिति के अध्यक्ष का कहना है कि फैसला सरकार का है, हमारा काम रिपोर्ट तैयार करना था। हमने राज्य के हित में रिपोर्ट तैयार की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top