Nainital-Haldwani News

कपल चैलेंज को पूरा करने के लिए रक्तदान करने पहुंची हल्द्वानी की ग्वासिकोटी दंपत्ति

Ad

हल्द्वानी की दंपत्ति: कपल चैलेंज को पूरा करने के लिए रक्तदान करने पहुंची

हल्द्वानी: सोशल मीडिया में कपल चैलेंज ट्रेंड पर चल रहा है। ऐसा क्रेज लोगों में चढ़ कर बोल रहा है कि पिछले 3-4 दिनों में करीब 29 लाख लोगों द्वारा इस चैलेंज को जॉइन कर अपनी-अपनी कपल जोड़ी की फोटो फेसबुक पर अपलोड की गई है। वहीं दूसरी तरफ इस चैलेंज को हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था (सहायता समूह) के साथियों ने रक्तदान जैसे नेक कार्य से जोड़ दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड क्रिकेट: DM से लेनी होगी अनुमति, अभ्यास सत्र में 2 बल्लेबाज व 4 बॉलर ही हिस्सा लेंगे

शुक्रवार 25 सितंबर को 2 मरीजों हल्द्वानी में रक्त की जरूरत थी। इस आपातकाल स्थिति में हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था को संपर्क किया। अध्यक्ष/संस्थापक दिनेश ल्वेशाली ने ग्रुप से समूह से जुड़े सदस्य विवेक ग्वासिकोटी जी एवं उनकी पत्नी अंजू ग्वासिकोटी को जानकारी दी। मुखानी स्थित ब्लड बैंक पहुँचकर त्वरित रक्तदान किया और इसे कपल चैलेंज के साथ जोड़ा।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, चार कोरोना पॉजिटिव कैदी फरार

इस पर उनका कहना है कि अगर किसी जान बचाने का प्रयास किया जाए तो उससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता है। हमें खुशी है कि हम ऐसे करने में कामयाब हुए हैं। इस मौके पर दंपत्ति ने हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने कपल चैलेंज को ब्लड चैलेंज के साथ जोड़ा जो तारीफ के योग्य है।

यह भी पढ़ें:लॉकडाउन के बाद अनलॉक में नैनीताल पहुंचे सैंकड़ों पर्यटक, पार्किग और होटल Pack

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top