Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर पुलिस कार्यालय से कोविड-19 का डाटा चोरी,महकमे में मचा हड़कंप

Ad

रुद्रपुर: चोर और बदमाशों के दिलों में खौफ पैदा कर आमजनता को सुरक्षा का आश्वासन देने वाला पुलिस महकमा ही सुरक्षित नहीं रह गया है। जिले में सबसे सुरक्षित माना जाने वाला एसएसपी आफिस के कंप्यूटर से कोविड- 19 का डेटा चोरी हो गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि एसएसपी कार्यालय से कोविड 19 के डेटा चोरी की शिकायत मिली है। उसकी गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है। आरोप सही पाए जाने पर वालिंटियर समेत अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में युवाओं के लिए खुशियां लेकर आएगा साल 2021,आनें वाली है बंपर भर्तियां

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में बुजुर्ग महिला के साथ एक करोड़ की ठगी,युवक ने बेच दिया घर,ऐसे खुला मामला

बता दें की कोरोना काल में जिले में तत्कालीन एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने पुलिस की मदद के लिए 50 से अधिक वालिंटियर रखे थे। जिनका काम कोविड 19 के डाटा को कम्प्यूटर में अपडेट करना था। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जाता था। सूत्रों की माने तो कोविड-19 का डाटा एसएसपी कार्यालय से कोई और नहीं बल्कि रखे गए वॉलिंटियरस जो अच्छे कार्यों के लिए रखे गए थे, उन्हीं में से एक प्राइवेट वॉलिंटियर से पेन ड्राइव में एसएसपी कार्यालय किसके कहने पर डाटा ट्रांसफर करके ले गया।

सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाले ने इस पुलिस विभाग के लिए काम करने वाले वॉलिंटियर ने किसी को फायदा पहुंचाने के लिए कोविड-19 का डाटा पेन ड्राइव में कॉपी करके अपने कौन से हजूर ए आला को पहुंचा दिया। शिकायत कर्ता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जांच के आदेश दे दिए थे। एसएसपी के आदेश के बाद गोपनीय जांच शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़े:अज्ञात वाहन ने अल्मोड़ा निवासी स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, पिता की मौत,बेटे की हालत गंभीर

यह भी पढ़े:नाबालिग को पसंद नहीं आया दूल्हा तो बरेली से पहुंच गई हरिद्वार, पड़ोसी पर लगा अपहरण का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top