Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना वायरस को दो मामले सामने आए !

Ad

Uttarakhand News: Corona Virus: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं, दोनों ही संक्रमित व्यक्ति राज्य के बाहर से आए हैं। प्रदेश की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टंडन ने जानकारी दी कि 22 मई 2025 तक देशभर में कोरोना के कुल 277 मामले सामने आ चुके हैं। अधिकांश केस तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल से रिपोर्ट हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉ. टंडन ने बताया कि उत्तराखंड में अभी कोई स्थानीय एक्टिव केस नहीं है, लेकिन दो लोग जो अन्य राज्यों से आए हैं, उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

पहला मामला गुजरात से ऋषिकेश आई 57 वर्षीय महिला का है, जो पूजा के लिए उत्तराखंड आई थीं। उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए और जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

दूसरा मामला बेंगलुरु से उत्तराखंड आए एक डॉक्टर का है। उनमें भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है।

राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top