Uttarakhand News

CPU दीपक भट्ट ने बचाई महिला की जान, शानदार काम के लिए मिला पुलिस गौरव सम्मान

हल्द्वानी: एक्सीडेंट में घायल को अस्पताल पहुँचाकर जान बचाने वाले सीपीयू कांस्टेबल दीपक भट्ट को टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और हंस फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड पुलिस गौरव सम्मान (2022) दिया गया। उत्कृष्ट कार्य करने पर देहरादून पुलिस लाईन रेसकोर्स में आयोजित उत्तराखंड पुलिस सम्मान समारोह में रूद्रपुर के सीपीयू कांस्टेबल दीपक भट्ट को राज्यपाल उत्तराखण्ड महोदय द्वारा पुलिस गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

बीते 19 सितम्बर को दीपक भट्ट ने घर से ड्यूटी पर आते वक्त रास्ते में सडक़ पर गिरे पड़े एक घायल को अस्पताल पहुंचाया था। जो कि कार की टक्कर से बुरी तरह से घायल हो गया था। सीपीयू कर्मी द्वारा घायल को अस्पताल पहुंचा कर उसकी जान बचाई। इतना ही नहीं घायल के परिजनों की जानकारी जुटा सूचना दी। उक्त सराहनीय कार्य का संज्ञान लेते हुए पुलिस मुख्यालय और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप ने सीपीयू कर्मी दीपक भट्ट का चयन उक्त सम्मान के लिए किया था। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल उत्तराखंड महोदय द्वारा दीपक भट्ट को सम्मानित किया।

To Top