Sports News

उत्तराखंड क्रिकेट टीम में चुनें गए हल्द्वानी के चार खिलाड़ी, टी-20 टूर्नामेंट में दिखाएंगे दम

Ad

देहरादून: सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड क्रिकेट टीम का चयन हो गया है। टीम में 20 खिलाड़ी को जगह दी गई है। कप्तानी कुणाल चंदेला करेंगे तो वहीं उप कप्तानी की जिम्मेदारी जय बिष्टा निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा रॉबिन बिष्ट और स्वप्निल सिंह उत्तराखंड क्रिकेट टीम के साथ बतौर गेस्ट खिलाड़ी जुड़ेंगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 20 अक्टूबर से शुरू होगी और इसका फाइनल 12 नवंबर को होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड क्रिकेट टीम इस प्रकार है

  1. कप्तान कुणाल चंदेला
  2. जय बिष्टा उपकप्तान
  3. रॉबिन बिष्ट
  4. स्वप्निल सिंह
  5. दीक्षांशु नेगी
  6. अवनीश सुधा
  7. पीयूष जोशी
  8. संयम अरोड़ा
  9. विजय जेठी
  10. तनुष गुसाई
  11. वैभव भट्ट
  12. सौरभ रावत
  13. आकाश मधवाल
  14. निखिल कोहली
  15. अंकित मनोरी
  16. अग्रिम तिवारी
  17. मोहम्मद नाजिम
  18. दिपेश नैनवाल
  19. मयंक मिश्रा
  20. हिमांशु बिष्ट

हल्द्वानी के कई खिलाड़ियों ने बनाई लिस्ट में जगह

टीम लिस्ट में हल्द्वानी के कई खिलाड़ी शामिल हैं। हल्द्वानी निवासी दीक्षांशु नेगी, सौरभ रावत, पीयूष जोशी और वैभव भट्ट उत्तराखंड टीम में शामिल हैं। वहीं ऊधमसिंह नगर जिले के मयंक मिश्रा और विजय जेठी भी हल्द्वानी में ही अभ्यास करते हैं। ऊधमसिंह नगर के अवनीश सुधा और मोहम्मद नाजिम को भी टीम में जगह मिली है। चयनकर्ताओं ने टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन किया है और साल 2021-2022 सीजन में शिरकत करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top