Nainital-Haldwani News

हो गई शुरुआत,लॉकडाउन के बाद डीएसए नैनीताल में लौटा क्रिकेट

Ad

फोटो- आयुष सिन्हा

नैनीताल:कोरोना संक्रमण के चलते खेल गतिविधियां भी प्रभावित हुई है। जिसके बाद अनलॉक 5 में एक बार फिर से डीएसए मैदान में खिलाड़ियों ने करीब सात माह बाद क्रिकेट खेला। लॉकडाउन के बाद सोमवार को पहली क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच खेला गया। वी विहान संस्था के तत्वाधान में कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 के तहत पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। बता दें प्रतियोगिता का पहला मैच न्यू जनरेशन टीम व पावर रिटर्न टीम के मध्य हुआ। इस दौरान न्यू जनरेशन ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट पर 65 रन बनाए। वहीं दूसरी टीम पावर रिटर्न के बल्लेबाज आठ ओवर पर 33 रण बनाकर ऑल आउट हो गए। पढ़ना जारी रखें…

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड रोडवेज:सर्वर ना चलने से टिकट मशीन ठप, चार बसों को करना पड़ा कैंसल

यह भी पढ़ें:नैनीताल:अस्पताल जाने के बजाय घर पर ही ली दवाई,कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत


वहीं दूसरा मुकाबला गोल्फर्स शॉट व न्यू चलेंजर्स के बीच हुआ। जिसके पहले बल्लेबाजी कर गोल्फर शॉट टीम ने निर्धारित ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए। वहीं न्यू चैलेंजर्स टीम ने आठ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।तीसरा मुकाबला फ्यूरियस व स्कॉर्पियन सूखाताल के बीच खेला गया। जिसमें फ्यूरियस में पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए स्कॉर्पियन सूखाताल ने मात्र आठ ओवरों में एक विकेट पर 53 रन बनाकर जीत दर्ज कर लीं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने किया । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कोतवाल अशोक कुमार, अनिल गाड़िया व सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। पढ़ना जारी रखें…

यह भी पढ़ें:गुंडे पुलिस वालों से नहीं डरती,नैनीताल में पार्किंग को लेकर पुलिस से उलझी महिला

यह भी पढ़ें:नैनीताल: माता-पिता ने गेम खेलने पर लगाई फटकार, किशोर ने गटका जहर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top