Dehradun News

भारतीय क्रिकेटर के कोच ने खाया जहर ! दून हॉस्पिटल में किया गया है भर्ती

Ad

 देहरादून: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी स्नेह राणा के कोच नरेंद्र शाह को शुक्रवार शाम तबीयत बिगड़ने के बाद दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहर गटका है, हालांकि इसकों लेकर कोई आधिकरिक पुष्टि नहीं हुई है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया…

ADVERTISEMENTS Ad

क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह दून में लिटिल मास्टर क्लब का संचालन करते हैं। वह चमोली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद भी संभाल रहे हैं। जहर खाने की घटना को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक ऑडिया से भी जोड़ा जा रहा है हालांकि पुलिस को ऑडियो के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

शुक्रवार शाम सात बजे नरेंद्र शाह को दून हॉस्पिटल लाया गया। उस वक्त उनके मुंह से झाग निकल रहा था। डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोबाल जानकारी दी कि उनकी हालत गंभीर थी। इसके चलते उन्हें इमरजेंसी से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। नरेंद्र शाह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। कोतवाली के इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि होश में आने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top