Sports News

पूर्व कप्तान कपिल देव को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती

Ad

नई दिल्ली: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद कपिल की दिल्ली के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के ओखला में फोर्टिस अस्पताल में गुरुवार देर रात 1 बजे भर्ती कराया गया था। इसके बाद में उनकी इमर्जेंसी एंजियोप्लास्टी की गई।’ अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कपिल फिलहाल आईसीयू में हैं और डॉ. अतुल माथुर और उनकी टीम की निगरानी में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:अल्मोड़ा:नशे में धुत्त युवती ने सरेआम उतारे कपड़े, होटल में काटा जमकर हंगामा

यह भी पढ़े:शर्मनाक, कुमाऊं विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष हंसी भीख मांगने के लिए मजबूर

कपिल की हालत स्थिर है और उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।’ इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं। क्रिकेट छोड़ने के बाद से कपिल देव कॉमेंट्री करते दिखाई देते हैं। कई बार भारतीय टीम के बारे में बताते-बताते वह भावुक भी हो जाते हैं।

यह भी पढ़े:PM केयर फंड में 10 लाख देने वाली देवकी के खाते से उड़ाए 47,500 रुपए

यह भी पढ़े:ट्रेनिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने पर ITBP जवान विजय पुंडीर की मौत

भारत को अपनी कप्तानी में पहला वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव की गिनती विश्व के दिग्गज ऑलराउंडरों में की जाती है। भारत के पूर्व कप्तान और क्रिकेट जगत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था।कपिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट दर्ज हैं। वनडे इंटरनैशनल करियर में उन्होंने 3783 रन बनाने के साथ 253 विकेट भी झटके। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में साल 1994 में खेला था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top