Sports News

किसी ने ध्यान नहीं दिया और भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे आगें निकले शमी, रचा इतिहास

Ad

हल्द्वानी: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रचकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वो भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है। शमी अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का 56वां मैच खेल रहे हैं और उन्होंने इरफान पठान का रिकॉर्ड तोड़ा। पठान ने 59 मैचों में अपने वनडे इंटरनेशनल करियर के 100 विकेट पूरे किए थे। इसके अलावा पूर्व भारतीय पेसर जहीर खान ने 65 मैचों में, अजित अगरकर ने 67 मैचों में और जवागल श्रीनाथ ने 68 मैचों में अपने वनडे इंटरनेशनल करियर के 100 विकेट पूरे किए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

शमी ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को बोल्ड कर पवेलियन वापस भेज दिया और वनडे में 100 विकेट पूरे किए। इसके बाद उन्होंने कोलिन मुनरो को भी अपना शिकार बनाया।शमी ने 100 विकेट 25.87 की औसत और 5.50 इकोनॉमी से लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन  4/35 है। इस दौरान वो एक पारी में 6 बार 4 विकेट झटक चुके हैं।

शमी ने साल 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे करियर शुरू किया था। वो भारतीय टीम में फिटनेस के चलते अक्सर अंदर-बाहर होते रहते हैं। शमी वनडे के अलावा 40 टेस्ट मैच खेले है और 144 विकेट अपने नाम किए हैं। वो 4 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनाम भी कर चुके हैं।

मोटापा कैसे होगा कम, देखे साहस होम्योपैथिक की ये वीडियो टिप्स

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया ने शानदार शुरूआत की। भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान न्यूजीलैंड को 38 ओवर में 157 रनों पर ढेर कर दिया। भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं शमी और चहल को 2-2 और जादव को एक विकेट मिला। बता दें कि टीम इंडिया साल 2014 में न्यूजीलैंड दौरे पर आई थी लेकिन उसे एक भी जीत नसीब नहीं हुई थी। कीवियों ने धोनी की टीम को वनडे और टेस्ट दोनों में पटखनी दी थी। वहीं साल 2009 में धोनी की अगवाई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को वनडे और टेस्ट सीरीज़ में मात दी थी।

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज

  1. राशिद खान:44 मैच
  2. मिचेल स्टार्क: 52 मैच
  3. सकलेन मुश्ताक(पाकिस्तान): 53 मैच
  4.  शेन बांड(न्यूजीलैंड): 54 मैच
  5.  ब्रेट ली(ऑस्ट्रेलिया): 55 मैच
  6. मोहम्मद शमी:55 मैच
  7. ट्रेंट बोल्ट (न्यूज़ीलैंड): 56 मैच
  8. इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) : 58 मैच
  9. वकार युनुस(पाकिस्तान): 59 मैच
  10. इरफान पठान(भारत): 59 मैच
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top