Uttarakhand News

हल्द्वानी: काठगोदाम के सीआरपीएफ कैंप में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली

Ad

हल्द्वानी: जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ वक्त से इस लिस्ट में सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। नया मामला काठगोदाम के सीआरपीएफ कैंप से सामने आया है। यहां पर तैनात एक हेड कांस्टेबल ने अपनी की बंदूक से खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस से मिली जनकारी के अनुसार मूल रूप से देहरादून के नालापानी निवासी हवलदार श्रीकांत पांडे की पोस्टिंग इन दिनों सीआरपीएफ काठगोदाम कैंप में थी। 47 वर्षीय पांडेय सुबह दस बजे कैंटीन गेट पर तैनात थे।इसी बीच उन्होंने अपनी सरकारी बंदूक की नाल गर्दन पर रखकर गोली मार ली। घटना की जानकरी पुलिस को दी गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाज शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस जांच में फिलहाल पांडे के तनाव में होने की बात सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top