Bageshwar News

छत्तीसगढ़ में तैनात बागेश्वर के CRPF जवान की मौत, बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

File Photo
Ad

बागेश्वर: इस वक्त की एक दुखद खबर छत्तीसगढ़ से सामने आई है। जहां सीआरपीएफ में तैनात बागेश्वर निवासी एक जवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। उनका अंतिम संस्कार सरयू गोमती संगम पर किया गया है। इस दौरान पुलिस की टुकड़ी ने शोक में शस्त्र भी उल्टे किए।

ADVERTISEMENTS Ad

डूंगर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह परिहार पुत्र स्वर्गीय गुसाईं सिंह परिहार सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात थे। जानकारी के अनुसार 5 सितंबर को अवकाश होने के बाद देवेंद्र सिंह घर आए थे और 22 सितंबर को वापस ड्यूटी पर चले गए थे। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में वाहन से उतरने के पश्चात उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। जवान का पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया। जहां पर मातम पसरा हुआ है। बता दें कि जवान की 4 बेटियां हैं। जिसमें सबसे बड़ी बेटी 17 वर्ष की है और 12वीं में पढ़ाई करती है। बेटियों सहित पत्नी हंसी देवी और माता बसंती देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top