National News

CWG 2026: भारत ने फिर दिखाया दम, दिलीप गावित ने जीता स्वर्ण, मुरली श्रीशंकर के नाम रजत पदक

Ad

DilipMahaduGavit | MuraliSreeshankar
|CWG2026 | IndianAthletes
: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरुवार को भारत ने एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने पदकों की संख्या में और इजाफा किया। पैरा एथलीट दिलीप महादू गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी-47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया गेम्स रिकॉर्ड बनाया….जबकि लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

पुरुषों की 100 मीटर टी-47 दौड़ में दिलीप गावित ने 10.71 सेकंड का समय निकालते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस उपलब्धि के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। इसी स्पर्धा में भारत के मोहम्मद बासिल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता। इस तरह भारत ने इस स्पर्धा में पहला और दूसरा दोनों स्थान अपने नाम किए।

दिलीप गावित की सफलता संघर्ष और मेहनत की मिसाल मानी जा रही है। बचपन में एक दुर्घटना के कारण उन्होंने अपना एक हाथ खो दिया था…लेकिन उन्होंने कठिन परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। लगातार अभ्यास और मेहनत के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई और अब कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को स्वर्ण पदक दिलाया।

वहीं भारत के स्टार लॉन्ग जंप खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही वह लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में लॉन्ग जंप का पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनकी इस उपलब्धि को भारतीय एथलेटिक्स के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

भारतीय मुक्केबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई भार वर्गों में जीत दर्ज की है। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ भारत के खाते में अब तक 10 पदक पक्के हो चुके हैं। इससे आने वाले मुकाबलों में स्वर्ण पदकों की उम्मीद और मजबूत हो गई है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। अब तक भारत के खाते में 15 पदक आ चुके हैं…जिनमें 3 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से देशभर में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों को आने वाले दिनों में और पदकों की उम्मीद है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top