
CommonwealthGames2026 | TeamIndia |Boxing | GoldMedal | IndiaWins : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। एक ही दिन में भारतीय खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जिसके बाद भारत कुल 39 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
भारतीय टीम का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन मुक्केबाजी में देखने को मिला। बॉक्सरों ने कुल 7 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे सफल बॉक्सिंग अभियान माना जा रहा है।
इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
जैस्मिन लम्बोरिया (57 किग्रा.)
प्रीति पवार (54 किग्रा.)
प्रिया सांगवान (60 किग्रा.)
साक्षी चौधरी (51 किग्रा.)
अरुंधति चौधरी (70 किग्रा.)
सचिन सिवाच (60 किग्रा.)
अंकुश पंघाल
सोमण राणा (पैरा शॉट पुट F57)
इन खिलाड़ियों ने जीते रजत पदक
लवलीना बोरगोहेन
जादुमणि सिंह
नरेंद्र बेरवाल
शुभम जुयाल (पैरा शॉट पुट)
इसके अलावा जूडो में उन्नति शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में एक और उपलब्धि जोड़ी। वहीं एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।
भारत की इस शानदार सफलता के बाद पदक तालिका में उसकी स्थिति और मजबूत हुई है। भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है और आने वाले मुकाबलों में भी देश को कई और पदकों की उम्मीद है।






