Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी ठंडी सड़क: फूड ट्रक में फटा गैस सिलेंडर, मालिक ने नहर में कूदकर बचाई जान

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल रोड ठंडी सड़क पर एक छोटे हाथी में बने फ़ास्ट फ़ूड सेंटर की गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिसमें गाड़ी में बैठे सेंटर मालिक व कारीगर आग में झुलस गए हैं, जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव प्रकाश पोखरियाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नैनीताल रोड ठंडी सड़क पर शुक्रवार शाम एक छोटा हाथी में बने फास्ट फूड सेंटर में अचानक आग लग गई, जिसमें सेंटर मालिक मनीष सोनकर पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र सोनकर निवासी गांधी नगर वार्ड 27 घायल हो गया। सेंटर मालिक अपने आप को बचाने के लिए नहर में कूद गया। वहीं आग लगने का कारण छोटा हाथी में रखा सिलेंडर रहा और वो भी ब्लास्ट हो गया। दुखद बात ये हैं कि शुक्रवार को ही फूड ट्रक शुरू हुआ था और हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top