Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में कलयुगी बहू ने सास को पीटा, पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Ad

Haldwani news: अकसर आपने सास-बहू के बीच नोक-झोंक के किस्से तो कई बार सुने होंगे। लेकिन यही नोक-झोंक अगर मारपीट में बदल जाए तो हालात और भी ज्यादा बिगड़ जाते हैं। हल्द्वानी से भी एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। जहां एक सास अपनी बहू की प्रताड़ना से परेशान होकर मुखानी थाने पहुंच गई। सास का कहना था कि बहू उन्हें मारती है। इतना ही नहीं बहू के घरवाले भी इसमें उसका साथ देते हैं। ( Daughter in law beats mother in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

जान से मारने की कोशिश की

बता दें कि लालडांठ रोड मुखानी निवासी जानकी जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनके पति पूरन चंद्र जोशी का एक जून 2022 को निधन हो गया था। आरोप है कि 14 जून की रात साढ़े 11 बजे बहू ने दिल्ली निवासी अपनी मां पार्वती पांडे, पिता गोपाल दत्त पांडे, रुद्रपुर निवासी उनके रिश्तेदार पूजा बधानी और मंजू पालीवाल के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। और उन्हे जान से मारने की कोशिश भी की। ( Mother ask to police for help )

पिछले साल भी की थी मारपीट

बीते वर्ष 15 अक्तूबर 2023 को भी उनके साथ इसी तरह की मारपीट कर चुके हैं। तब समझौता हो गया था। लेकिन कुछ समय बाद ही उसने फिर से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बहू मुझे मारती है, इसलिए उन्होने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top