Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले के 18 लोग यूक्रेन में फंसे…पूर्व विधायक की बेटी भी लिस्ट में शामिल

नैनीताल: इस वक्त दुनिया में हर तरफ रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की बातचीत हो रही है। युद्ध की घोषणा करने के पहले दिन रूस ने यूक्रेन में खूब तबाही मचाई है। इसी कड़ी में कई सारे लोग भी मारे जाने की सूचना है। बता दें कि यूक्रेन में भारत के भी कई नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जिसमें नैनीताल के पूर्व विधायक की बेटी भी शामिल है।

जी हां, नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल की बेटी उर्वशी जंतवाल भी इस समय यूक्रेन में फंसी हुई है। जानकारी के अनुसार उर्वशी जंतवाल भी मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गई हुई थी। अब विधायक के परिजनों ने भी बेटी उर्वशी को सकुशल नैनीताल वापस लाने की गुहार लगाई है

इसके अलावा हल्द्वानी गौजाजाली निवासी स्नेह प्रताप यूक्रेन में फंसी हुई है। जानकारी के मुताबिक स्नेहा प्रताप यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गई हैं। बता दें कि यूक्रेन में फंसे सभी उत्तराखंड के नागरिकों की परिजनों द्वारा सरकार से मदद की गुहार लगाई जा रही है। केंद्र सरकार लगातार भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से वापस लाने की कवायद में जुटी हुई है।

बता दें कि नैनीताल जिले के 18 लोग यूक्रेन में हैं फंसे हैं। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने जानकारी दी और बताया कि नैनीताल जिले से अब तक 18 लोगों की सूचना है जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं। लगातार एलआईयू और सिटी कंट्रोल रूम से फोन के माध्यम से उनका रिकॉर्ड कंपाइल किया जा रहा है। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने कहा कि ज्यादातर लोग छात्र हैं।

To Top