Uttarakhand News

ऋषभ पंत की प्लास्टिक सर्जरी हुई सफल, सड़क पर गड्ढा होने की वजह से हुआ हादसा

Ad

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हो गए और उनका देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वक्त रहते पंत को हॉस्पिटल पहुंचाया गया और इस वजह से एक बड़ी अनहोनी टल पाई है। पंत के सेहतमंद होने की कामना पूरा विश्व क्रिकेट कर रहा है। ऋषभ पर बीसीसीआई की नजर है और उन्हें पूर्ण रूप से सहयोग करने का वादा उन्होंने किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

 दिल्‍ली एंड डिस्ट्रिक्‍ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने ऋषभ के बारे में पत्रकारों को बताया। उन्‍होंने देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल पहुंचकर ऋषभ पंत से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि ऋषभ का इलाज ठीक दिशा में चल रहा है।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के साथ संपर्क में है। उन्‍होंने कहा कि ऋषभ की प्‍लास्टिक सर्जरी हो गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल ऋषभ पंत देहरादून में ही इलाज कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सड़क पर गड्ढा होने के चलते ये हादसा हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top