Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में क्रिकेट ग्राउंड के पास पेड़ से लटका मिला लापता महिला का शव

Ad

Haldwani News: नौ दिन से लापता फौजी की पत्नी का शव गुरुवार को नाले किनारे पेड़ से लटका मिला। शव बुरी तरह सड़ चुका था और शरीर के कुछ हिस्से को कुत्तों ने नोंच लिया था। लापता होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बुरी तरह सड़ी हालत में मिले शव की पहचान परिजनों ने कपड़ों से की हरिपुर नायक मुखानी निवासी ललित फौज से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके दो बेटे भी फौज में हैं और वह यहां 45 वर्षीय पत्नी तारादेवी के साथ रहते थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, बीती 26 मार्च को तारा अचानक लापता हो गईं। उनका मोबाइल घर में ही था। 30 मार्च को मुखानी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, लेकिन तारा का पता नहीं लगा गुरुवार को कमलुवागांजा स्थित जीएनजी ग्राउंड के पीछे नाले किनारे खड़े अखरोट के पेड़ से लोगों ने महिला का शव लटकता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर तारा के परिजनों को बुलाया। जिन्होंने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की हालांकि बुलाने के बाद भी ललित मौके पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ललित के घर पहुंची और फोटो दिखाकर शिनाख्त की।

ललित ने बताया कि तारा मानसिक तौर पर बीमार थी और पिछले 5 साल से उसका एम्स से इलाज चल रहा था। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, शव के एक पैर की एड़ी को जानवरों ने नोंच दिया है। संभवत: इसी वजह से कमर के नीचे का वस्त्र गायब हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top