Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी फायर स्टेशन के पास युवक का शव मिलने से मचा बवाल, आपस में उलझी पुलिस!

File Photo
Ad

हल्द्वानी मंगलवार सुबह शहर स्थित फायर स्टेशन के पास एक युवक की लाश मिलने से बवाल मच गया। बता दें कि पहले तो युवक का शव देखकर सनसनी मची और उसके बाद पुलिस में आपसी तालमेल भी नहीं बैठ पाया। दरअसल दो क्षेत्रों के बीच में मिली लाश के बाद सवाल यह पैदा हो गया है कि आखिर शव 2 में से किस क्षेत्र में मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल फायर स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिला तो लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। युवक की जेब से मिली पासबुक से उसकी शिनाख्त हुई है। जिसपर पवन सिंह जीना लिखा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ही चौकी इंचार्ज का यह मत था कि यह शव उनके क्षेत्र में नहीं मिला है। फिलहाल यह पता नहीं पता चला है कि युवक की मौत कैसे हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top