Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में मिली लाश

Ad

हल्द्वानी: नगर में केमू बस स्टेशन के पास एक होटल के कमरे में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव चंपावत के एक यात्री का है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय कल्याण सिंह सेमल खेत जनपद चंपावत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ परिवार को भी सूचना दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। मृतक के रविवार दोपहर 3:00 बजे होटल के कमरे में आने की बात सामने आई है।

इसके बाद सुबह जब होटल के कर्मचारियों ने कमरा सफाई करने के लिए खुलवाना चाहा तो इस बारे में पता चला। जिसके बाद होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का केस मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top