Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी स्थित मंदिर के पास मिली एक लाश, मचा हड़कंप

File Photo
Ad

हल्द्वानी: रामपुर रोड हाईवे स्थित बेलाबाबा के पास जंगल में एक साधु की लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। यहां राहगीरों ने शव देखा तो उनके भी हाथ पांव फूल गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार जंगल में साधु पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला है। उसके पास के कुछ कागज भी मिले हैं। टीपी नगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। बाबा के पास से एक आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के अनुसार बाबा की पहचान भानू गिरी निवासी गौतम बुद्ध नगर लखनऊ के रूप में हुई है। फिलहाल जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top