Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी न्यूज: दीवान बेड के अंदर शव मिलने से हड़कंप, आत्महत्या या मर्डर !

Ad

हल्द्वानी: शहर की आरटीओ रोड पर भट्ट फॉर्म के निकट दीवान बेड के अंदर बुजुर्ग की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामल मंगलवार को सामने आया।  शव के गले में साड़ी का फंदा भी मिला है जिसके बाद पुलिस प्रथम दृष्टि में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है लेकिन आत्महत्या के बाद बुजुर्ग कैसे दीवान के अंदर पहुंचा ये लोगों को पच नहीं रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

शैमफॉर्ड स्कूल:प्रैक्टिकल बेस पढ़ाई से होगी छात्रों की नींव मजबूत

मृतक की पहचान नीलू शाह (73) के रूप में हुई है। वो अपनी बहन महेश्वरी (83) के साथ रहते थे। बहन महेश्वरी ने पुलिस को बताया कि दिन का खाना खाने बाद नीलू अपने कमरे में चल गए थे। उसके बाद शाम 4 बजे वो उनके कमरे में कई तो वहाां पर नीलू नहीं थे। उसके बाद वो कमरे में रखे दिवान बेड पर बैठ गई। इसी दौरान उन्होंने दीवान बेड की प्लाई के भीतर से हथेली बाहर निकली देखी। उन्होंने प्लाई उठाई तो वहां पर नीलू का शव पड़ा था।

हल्द्वानी: नए लक्ष्य के साथ शुरू होगा HCA का नया क्रिकेट सत्र

घटना के सामने आने के बाद करीब रात 8 बजे मुखानी पुलिस टीम  मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसकी रिपोर्ट बुधवार को  सामने आएगी। पुलिस ने बताया कि पहली नजर में ये आत्महत्या का मामला लग रहा है । नीलू ने खुद अपना गला घोंटा हो ऐसा लग रहा है फिलहाल पूर्ण रूप से कुछ नहीं कहा सकता है। मौत का कारण क्या है वो पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top