Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौला नदी से 20 घंटे बाद मिला शव, दसवीं कक्षा में पढ़ता था सुधीर

Ad

हल्द्वानी: गौला नदी में समा कर अब तक ना जाने कितने युवा अपनी जान गवा चुके हैं। बीते दिन भी सात किशोर चित्रशाला घाट रानी बाग के पास गौला नदी में नहाने के लिए आए थे। इस दौरान दो युवक नदी में बह गए। जिसमें से एक का शव कल ही बरामद हो गया था। जबकि एक का शव 20 घंटे के बाद मिला है।

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार दोपहर जब पुलिस को सूचना मिली कि वेलेजली लाज निवासी 16 वर्षीय युवराज व उसका दोस्त सुधीर उर्फ गोलू अपने दोस्तों के साथ गोरा नदी में नहाने के दौरान नदी में बह गए हैं तो पुलिस ने आकर युवराज को नदी से बाहर निकाला। मगर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने सर्च अभियान चलाया मगर सुधीर का कहीं पता नहीं चल सका।

मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज खान ने जानकारी दी और बताया कि सोमवार सुबह से ही सर्च अभियान शुरू किया था। मगर बड़ी मशक्कत के बाद सुधीर का शव बरामद किया गया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि एमबी इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला सुधीर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top