Bageshwar News

उत्तराखंड से दुखद खबर, एक महीने पहले शादी में गया था युवक, अब पुलिस को खाई में पड़ा मिला शव

File Photo
Ad

बागेश्वर: जनपद क्षेत्र में पथरिया के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। युवक की शिनाख्त गुमशुदा युवक के रूप में हुई है। बता दें कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि वह एक महीना पहले शादी में आया था और तब से लापता था।

ADVERTISEMENTS Ad

डंगोली पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक रौल्याना के रहने वाले महेश गिरी पुत्र वीर गिरी ने पुलिस में 24 अप्रैल को तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि उसका भाई लोकेश गिरी 22 अप्रैल को एक शादी में गया था। बारात लोहारचौरा गई थी। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि वह आज तक घर नहीं पहुंचा है। ना ही उससे कोई संपर्क हो पा रहा है।

गौरतलब है कि पुलिस को तहरीर मिली तो पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बनाकर दर्ज कर ली। जांच के लिए टीम भी बनाई गई। पुलिस टीम थाना बैजनाथ ने ग्रामीणों के साथ अभियान चलाया। अब सिमखेत पथरिया जंगल में एक शव मिला है। जिसकी पहचान लोकेश गिरी के रूप में ही की गई है। थानाध्यक्ष पीएस बिष्ट ने बताया की घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top