Almora News

अल्मोड़ा: सरसौं गांव के गधेरे के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप

Ad

अल्मोड़ा: नगर में एक ही दिन दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जहां एक ओर सरसौं गांव के गधेरे के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी ओर हवालबाग ब्लॉक के बख निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक गटक लिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। बात दें नगर में एक अज्ञात नवजात शिशु का संदिग्ध हालत में शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को हिरासत में ले लिया। यह शव शुक्रवार को अफसर कॉलोनी के पास सरसौं गांव के गधेरे के पास बरामद हुआ। इसका पता तब चला जब आसपास कुछ महिलाएं घास काट रही थीं। इस दौरान महिलाओं को गधेरे में एक पॉलिथीन में नवजात शिशु का शव मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:अंगीठी जलाकर सोए दो युवकों की दम घुटने से मौत, एक गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़े:अल्मोड़ा की दुखद घटना,झूले की रस्सी बनी मासूम के गले का फंदा ,मौत से मचा हड़कंप

महिलाओं ने इसकी जानकारी गाव के अन्य लोगों को दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि नवजात का शव मिला है। जिसे कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया गया। अब शव का पीएम किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। इधर युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक गटकने का मामला सामने आया है। जहां हवालबाग ब्लॉक के बख निवासी 35 वर्षीय योगेश कुमार ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर गटक लिया। जिसके चलते उसकी तबियत बिगड़ गई। यह देख परिजनों की मदद से आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़े:हल्द्वानी:ठग ने मांगा OTP,ग्रामीण के खाते से 40 हजार रुपये गायब,पीड़ित पहुंचा कोतवाली

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: जिम में युवक-युवती का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top